BREAKING:
August 16 2026 01:27 am

Tamannaah Bhatia's Style : सादगी और ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Post

India News Live,Digital Desk : रेड कार्पेट हो या फिर कैज़ुअल आउटिंग, तमन्ना भाटिया का हर लुक फैशन प्रेमियों का ध्यान खींच ही लेता है। हाल ही में उन्होंने ब्लैक कटआउट गाउन में अपना जलवा बिखेरा और सोशल मीडिया पर छा गईं। उनका यह स्टाइलिश और एलीगेंट अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

ब्लैक बॉडीकॉन गाउन में तमन्ना का ग्लैमरस लुक

काले रंग का फिटेड बॉडीकॉन गाउन तमन्ना के कर्व्स को खूबसूरती से उभार रहा था। चौकोर नेकलाइन ने उनके लुक को और भी मॉडर्न टच दिया। गाउन में कमर पर बना डायमंड शेप कटआउट सबकी नज़रें खींच ले गया और उनके पूरे आउटफिट में बोल्डनेस का तड़का लगा गया।

सिंपल लेकिन क्लासी आउटफिट

अपने लुक को पूरा करने के लिए तमन्ना ने ब्लैक स्टिलेट्टो पंप्स पहने, जिनके रेड सोल ने आउटफिट को लग्ज़री टच दिया। ज्वेलरी में उन्होंने केवल स्टेटमेंट ईयररिंग्स और अंगूठियां चुनीं। यह मिनिमल ज्वेलरी उनके लुक को और भी शार्प व एलीगेंट बना रही थी।

नेचुरल मेकअप और हेयरस्टाइल

तमन्ना ने हल्के और नेचुरल मेकअप से अपनी नैचुरल ब्यूटी को उभारा। स्मोकी आई मेकअप ने उनके ग्लैमरस लुक को और निखार दिया। बालों को उन्होंने खुले और सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया, जिससे उनका लुक और ज्यादा ग्रेसफुल लग रहा था।