BREAKING:
July 19 2026 09:05 am

धनश्री वर्मा ने रिश्तों पर खोला दिल, कहा- अब किसी नए प्यार की तलाश नहीं

Post

India News Live,Digital Desk : रियलिटी शो 'राइज़ एंड फ़ॉल' में इन दिनों धनश्री वर्मा अपनी निजी ज़िंदगी के अनुभव साझा कर रही हैं। शो में वह अपने तलाक, पुराने रिश्तों और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात करती दिखीं। हाल ही में उन्होंने साफ कहा कि अब वह किसी नए रिश्ते में नहीं जाना चाहतीं।

"मैंने अपने रिश्तों में बहुत कुछ सहा है"
शो के दौरान जब होस्ट नयनदीप ने मजाक में पूछा कि क्या वह अपने ड्रीम पार्टनर से दोबारा मिलने के लिए तैयार हैं, तो धनश्री ने जवाब दिया,
"नहीं, मैं अब अपनी जिंदगी में किसी को नहीं चाहती। मैंने अपने रिश्तों में बहुत कुछ झेला है। अभी, मैं तैयार नहीं हूं। मुझे कोई रिश्ता नहीं चाहिए। अभी मैं अपने करियर और पर्सनल ग्रोथ पर फोकस कर रही हूं। इंडस्ट्री में फीमेल सलमान खान बनकर मैं खुश हूं।"

धनश्री ने यह भी कहा कि अब उनकी जिंदगी में सिर्फ उनका काम और व्यक्तिगत विकास अहम है। वह दूसरों पर निर्भर होकर खुश नहीं रहना चाहतीं।

5 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी। करीब 5 साल बाद, मार्च 2025 में दोनों ने मुंबई के बांद्रा कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

अब धनश्री अपने करियर, फिटनेस और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दे रही हैं और कह रही हैं कि यही उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।