Bigg Boss 19 फिनाले से पहले हंगामा तेज—सलमान ने फरहाना की लगाई क्लास, अशनूर के एविक्शन की चर्चा तेज

Post

India News Live,Digital Desk : बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अगला हफ्ता ग्रैंड फिनाले का होगा और उससे पहले का यह वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहने वाला है। आज और कल दो दिनों तक सलमान खान घरवालों की जमकर क्लास लेने वाले हैं। इस बार भी फरहाना भट्ट को तारीफ नहीं, बल्कि फटकार ही मिलने वाली है।

पिछले हफ्ते फरहाना कई बार बहस और झगड़ों में घिरी रहीं। उन्होंने मालती चाहर और प्रणित मोरे को लेकर कुछ ऐसे शब्द कहे, जिन पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। अब सलमान खान ने वीकेंड का वार में इसी बात पर उनकी बोलती बंद कर दी।

सलमान खान की सख्त फटकार

सोशल मीडिया पर सामने आए एक प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान फरहाना के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा—
“आपके एक्शन और रिएक्शन दोनों कंट्रोल में नहीं हैं। आप मोटिवेशनल स्पीचेस देने जाती हैं? अब उन चैप्टर्स में बिग बॉस का चैप्टर भी जुड़ जाएगा। अगर आपको विलेन वाली इमेज चाहिए तो आप सही दिशा में जा रही हैं। अगर यह आपकी पर्सनैलिटी है, तो मैं तहे दिल से आपको ऑल द बेस्ट कहूंगा।”

सलमान की यह बात सुनकर फरहाना काफी मायूस नजर आईं।

इन कंटेस्टेंट्स की भी लगेगी क्लास

फरहाना के अलावा सलमान खान प्रणित मोरे और गौरव खन्ना पर भी नाराज़ दिखेंगे। अशनूर कौर को तान्या मित्तल को मारने की वजह से कड़ी डांट पड़ेगी। खबर है कि फिजिकल वॉयलेंस करने के कारण अशनूर को शो से बाहर भी कर दिया गया है, क्योंकि ऐसा करना बिग बॉस के नियमों के खिलाफ है।

शहबाज बडेशा के भी एविक्ट होने की चर्चाएं तेज हैं। यदि दोनों बाहर हो जाते हैं, तो टॉप 6 में फरहाना, गौरव, तान्या, अमाल, मालती और प्रणित जगह बना लेंगे।