BREAKING:
July 28 2026 11:47 am

Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र में रेड-ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली-NCR, UP-बिहार में मूसलाधार बारिश; कल क्या बंद रहेंगे स्कूल?

Post

नई दिल्ली। अरब सागर से आ रही नमी और उत्तर भारत में बने चक्रवातीय परिसंचरण के कारण देशभर में मानसून पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और तटीय महाराष्ट्र के इलाकों के लिए अगले 48 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। तटीय क्षेत्रों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, जिससे कई इलाकों में स्कूलों की छुट्टी की नौबत आ सकती है।

उत्तर भारत में 28 जुलाई तक झमाझम बारिश, पहाड़ों पर अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 से 28 जुलाई के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन और बिजली कड़कने के साथ 50 किमी/घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी 28 जुलाई तक कई दौर की तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

राजस्थान, एमपी और महाराष्ट्र के विदर्भ में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 23 से 26 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वोत्तर और तटीय राज्यों का हाल

अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी 23 से 26 जुलाई के दौरान 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के कई जिलों में 27 और 28 जुलाई को भी आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा।