रणवीर सिंह की धुरंधर ने तोड़ा सुल्तान का रिकॉर्ड, अगला निशाना गदर 2

Post

India News Live,Digital Desk : रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। रिलीज के 12वें दिन ही इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर ने ऐतिहासिक कमाई कर दी और कई रिकॉर्ड तोड़े।

सुल्तान को पीछे छोड़ा

धुरंधर ने दूसरे हफ्ते के वीकडे में भी 32 करोड़ की कमाई की और ग्लोबली 52 करोड़ का कारोबार किया। अब तक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 640.56 करोड़ पहुंच चुका है।
सलमान खान की 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म सुल्तान का ग्लोबल लाइफटाइम कलेक्शन 614.49 करोड़ था। यानी धुरंधर ने सिर्फ 12 दिनों में सुल्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अगला टारगेट – गदर 2

सनी देओल की फिल्म गदर 2 (2023) वर्ल्डवाइड 691.08 करोड़ की कमाई कर चुकी है। अब धुरंधर का अगला लक्ष्य गदर 2 है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि रिलीज के 13वें दिन तक धुरंधर सनी देओल की फिल्म को पीछे छोड़ सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की लगातार बढ़ती कमाई दर्शाती है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित करेगी।