BREAKING:
October 29 2026 02:41 am

राम कपूर ने ठुकराया बिग बॉस 19 का ऑफर, बोले – 20 करोड़ भी देंगे तो नहीं जाऊंगा

Post

India News Live,Digital Desk : टीवी की दुनिया में विवादों और चर्चाओं से भरा रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस शो के नए सीजन यानी बिग बॉस 19 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 15 कैंसिल होने के बाद, चैनल अब बिग बॉस 19 को जल्दी लॉन्च करने की तैयारी में है। सलमान खान की होस्टिंग वाले इस शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

इसी कड़ी में कुछ चर्चित सितारों से संपर्क किया गया है, लेकिन सबकी नजरें टिकीं एक ऐसे दिग्गज एक्टर पर हैं जिनका नाम सुनकर लोग हैरान रह गए। हम बात कर रहे हैं राम कपूर की, जो हाल ही में रिलीज़ हुई वेब सीरीज अरमान मिस्त्री में नजर आए हैं और खूब चर्चा बटोर रहे हैं।

राम कपूर ने साफ मना किया बिग बॉस में आने से
राम कपूर ने एक इंटरव्यू में साफ शब्दों में कहा कि वे बिग बॉस जैसे रियलिटी शो का हिस्सा कभी नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा, "अगर मुझे 20 करोड़ रुपये भी दिए जाएं, तब भी मैं शो में नहीं जाऊंगा। मेरा यह कहने का मतलब यह नहीं कि शो खराब है। यह बेहद पॉपुलर और सफल है, लेकिन मैं खुद को एक्टर मानता हूं और मुझे यह फॉर्मेट पसंद नहीं।"

राम कपूर का वर्कफ्रंट
राम कपूर की हालिया वेब सीरीज अरमान मिस्त्री को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे पहले भी उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं, कसम से जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज़ में शानदार अभिनय किया है। आज भी उनके फैन्स उनके पुराने किरदारों को याद करते हैं और उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं।