BREAKING:
November 15 2026 09:47 pm

Pradosh Vrat 2025 : तारीख, शुभ मुहूर्त और शिव कृपा पाने का सही तरीका

Post

India News Live,Digital Desk : हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इसे संध्याकाल में विधिपूर्वक पूजा के साथ किया जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन पूरे श्रद्धा भाव से शिव जी की पूजा करता है, उसके जीवन से दुख-दर्द मिट जाते हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है।

प्रदोष व्रत 2025 की तारीख और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 2 नवंबर 2025 को सुबह 5:07 बजे होगी और यह तिथि उसी दिन रात 2:05 बजे तक रहेगी।
इस आधार पर प्रदोष व्रत सोमवार, 3 नवंबर 2025 को रखा जाएगा। चूंकि यह दिन सोमवार का है, इसलिए इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

शुभ मुहूर्त:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:45 से 5:36 तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 1:56 से 2:41 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:41 से 6:06 तक

भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय

प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। इसके बाद दीप जलाकर शिवलिंग पर बेलपत्र, जल और धूप अर्पित करें। पूजा के बाद भगवान से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करें।
ऐसा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है और व्यवसाय या नौकरी में सफलता के योग बनते हैं।

मानसिक शांति और सफलता के लिए

अगर आप मानसिक तनाव या चिंता से गुजर रहे हैं, तो इस दिन कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह उपाय मानसिक शांति प्रदान करता है और मन स्थिर होता है।

दान का महत्व

शिव पूजा के बाद मंदिर या जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। ऐसा करने से घर में धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में किसी चीज़ की कमी नहीं रहती।