BREAKING:
November 15 2026 09:45 pm

घोसीपुर में ड्रोन की मदद से पुलिस का सत्यापन अभियान, झुग्गी बस्तियों में फैली हलचल

Post

India News Live,Digital Desk : कोतवाली क्षेत्र के सीओ ने पीएसी और क्यूआरटी टीम के साथ बुधवार रात घोसीपुर पहुंचकर वहां रहने वाले लोगों का भौतिक सत्यापन किया। अभियान के दौरान इलाके में ड्रोन कैमरा भी उड़ाया गया, जिससे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों में हलचल का माहौल बन गया।

पुलिस टीम एक-एक झोपड़ी तक गई और वहां मौजूद लोगों के आधार कार्ड व अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की। सीओ अंतरिक्ष जैन अपने सर्किल के तीनों थानों की पुलिस, क्यूआरटी और पीएसी बल के साथ पहुंचे थे।

इस अभियान में करीब 80 परिवारों के 225 लोगों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने सभी से उनके मोबाइल नंबर, नाम-पते और रोज़गार से जुड़े विवरण भी नोट किए। अचानक पहुंचे भारी पुलिस बल और ड्रोन सर्विलांस की वजह से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी जैसा माहौल देखने को मिला।