Panchak 2026 Dates : जानें कब होंगे पंचक और इस दौरान किन कामों से बचना चाहिए
- by Priyanka Tiwari
- 2025-12-10 15:51:00
India News Live,Digital Desk : सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक को अशुभ समय माना जाता है। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि का शुभ फल नहीं मिलता और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए महत्वपूर्ण काम करने से पहले पंचक की तिथि अवश्य देखी जाती है।
2026 में पंचक की तिथियां (Panchak 2026 Dates)
जनवरी: 21 जनवरी, 01:35 AM – 25 जनवरी, 01:35 AM
फरवरी: 17 फरवरी, 09:05 AM – 21 फरवरी, 07:07 PM
मार्च: 16 मार्च, 06:14 PM – 21 मार्च, 02:27 AM
अप्रैल: 13 अप्रैल, 03:44 AM – 17 अप्रैल, 12:02 PM
मई: 10 मई, 12:12 PM – 14 मई, 10:34 PM
जून: 06 जून, 07:03 PM – 11 जून, 08:16 AM
जुलाई (दो बार):
04 जुलाई, 12:48 AM – 08 जुलाई, 04:00 PM
31 जुलाई, 06:38 AM – 04 अगस्त, 09:54 AM
अगस्त: 27 अगस्त, 01:35 PM – 01 सितंबर, 03:23 AM
सितंबर: 23 सितंबर, 09:57 PM – 28 सितंबर, 10:16 AM
अक्टूबर: 21 अक्टूबर, 07:00 AM – 25 अक्टूबर, 07:22 PM
नवंबर: 17 नवंबर, 03:30 PM – 22 नवंबर, 05:54 AM
दिसंबर: 14 दिसंबर, 10:35 PM – 19 दिसंबर, 03:58 PM
पंचक में बचने योग्य कार्य
दक्षिण दिशा की यात्रा – इस दिशा में यात्रा से अशुभ फल मिलता है।
नए काम की शुरुआत – जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि कार्य न करें।
चारपाई बुनना – इस अवधि में चारपाई बुनना वर्जित है।
अंतिम संस्कार में विशेष नियम – पंचक में अंतिम संस्कार करते समय आटे के पुतले का उपयोग करना चाहिए।