BREAKING:
October 18 2026 09:19 pm

Laddu Gopal Seva Niyam: घर में लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना के सही नियम और सावधानियां

Post

India News Live,Digital Desk : आकार: हाथ के अंगूठे के आकार या लगभग 3 इंच की मूर्ति घर में रखना शुभ माना जाता है।

सामग्री: मूर्ति पीतल, तांबा, कांसा, चांदी या सोने की हो सकती है। सबसे अधिक शुभ अष्टधातु से बनी मूर्ति मानी जाती है।

स्थापना की सही दिशा

उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में लड्डू गोपाल की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।

मूर्ति को ऊंचे स्थान या चौकी पर रखना चाहिए।

लड्डू गोपाल का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

लड्डू गोपाल पूजा में बचने योग्य गलतियां

खंडित मूर्ति का उपयोग न करें। पुरानी मूर्ति को क्षमायाचना के साथ किसी बहते जल में विसर्जित करें।

मूर्ति को पुराने या गंदे वस्त्र से न ढकें।

भोग हमेशा स्नान के बाद तैयार करें और पूर्ण रूप से सात्विक होना चाहिए।

भोग में तुलसी दल अनिवार्य रूप से डालें।

भोग से जुड़े नियम

भोग लगाने के बर्तन चांदी, पीतल, तांबा या कांसा के होने चाहिए; प्लास्टिक के बर्तन न उपयोग करें।

भोग लगाने के समय यह मंत्र जप सकते हैं:

"त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाणे सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर।।"

यह मंत्र भोग को जल्दी स्वीकार कराने में सहायक माना जाता है।