BREAKING:
August 04 2026 11:51 pm

निसान टेक्टॉन ने दिखाई अनूठी क्षमता, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह

Post

निसान टेक्टॉन ने दिखाई अनूठी क्षमता, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह

-    निसान एसयूवी की 75 साल की विरासत का जश्न मनाते हुए 60 नई निसान टेक्टॉन प्रीमियम एसयूवी ने पूरी की पांच दिन चलने वाली 700 किलोमीटर से अधिक की हिमालयन कैपेबिलिटी ड्राइव, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह

 

गुरुग्राम, 4 अगस्त, 2026: एक उल्लेखनीय ऑटोमोटिव क्षमता के प्रदर्शन के साथ निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने एसयूवी के मामले में निसान की उत्कृष्टता के 75 वर्षों की विरासत को और मजबूत किया है। निसान मोटर इंडिया ने ‘लेह तक पहुंचने वाले एक ही मॉडल के सबसे ज्यादा चौपहिया वाहनों का काफिला’ के तौर पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। 60 नई निसान टेक्टॉन प्रीमियम एसयूवी के काफिले ने सफलतापूर्वक पांच दिन का हिमालयी अभियान पूरा किया है। इसमें 700 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की गई। इस अभियान में चंडीगढ़ में 1,053 फीट से शिंकु ला पास की 16,703 फीट और लेह की 11,480 फीट की ऊंचाई तक वाहनों को ले जाया गया। इस अभियान ने निसान की नई प्रीमियम एसयूवी की क्षमता, मजबूती और इंजीनियरिंग ताकत को प्रदर्शित किया है।

रिकॉर्ड बनाने वाले इस अभियान से हाईवे से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों, मौसम की बदलती परिस्थितियों से लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक में नई निसान टेक्टॉन की क्षमता सामने आई है। यह अभियान सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि इसने दिखाया है कि कैसे टेक्टॉन चंडीगढ़-मनाली–जांगला से शिंकु ला पास होते हुए लेह तक की अलग-अलग परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन कर सकती है। पूरे रास्ते के दौरान टेक्टॉन के काफिले को मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने और ऑटोमोबाइल उद्योग के विशेषज्ञों ने ड्राइव किया।

इस उपलब्धि को लेकर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘नई निसान टेक्टॉन के साथ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाना निसान मोटर इंडिया के लिए गर्व का क्षण है और साथ ही यह एसयूवी के मामले में हमारे शानदार 75 वर्षों के जश्न के लिए भी अनुकूल है। 60 टेक्टॉन एसयूवी ने सफलतापूर्वक इस हिमालयी अभियान को पूरा किया है, जिससे वास्तविक परिस्थितियों में इसकी क्षमता, मजबूती और इंजीनियरिंग की ताकत दिखी है। यह उपलब्धि हर सफर में ग्राहकों को आत्मविश्वास दिलाने वाली प्रीमियम एसयूवी देने की निसान की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इससे हमारा यह विश्वास भी मजबूत हुआ है कि नई टेक्टॉन को भारत की विविध परिस्थितियों में शानदार परफॉर्म करने के लिए ही तैयार किया गया है।’

उपलब्धि के बारे में:

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्समें जगह पाने की इस उपलब्धि से न केवल एसयूवी सेगमेंट में निसान की लंबे समय से चली आ रही मजबूत विरासत को और मजबूती मिली है, बल्कि इसने यह भी दिखाया है कि नई निसान टेक्टॉन अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम है। निसान की प्रतिष्ठित पैट्रोल (Patrol)से प्रेरित यह प्रीमियम एसयूवी आकर्षक डिजाइन, जापानी क्राफ्टमैनशिप, एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी, गूगल बिल्ट-इन के साथगूगल प्ले के माध्यम से 200 से अधिक ऐप्स तक पहुंच और 100प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप जैसी खूबियों से लैस है। इस पूरे सफर में 60 निसान टेक्टॉन एसयूवी के काफिलेको ऑटोमोबाइल उद्योग के विशेषज्ञों और मीडिया प्रतिनिधियों ने चलाया।

निसान की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ फिलॉसफी के तहत चेन्नई स्थित संयंत्र में बनाई गई नई निसान टेक्टॉन को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारत में विकसित किया गया है। साथ ही इसका निर्यात मध्य पूर्व और अफ्रीका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी किया जाएगा।

Tags: