BREAKING:
September 11 2026 06:33 pm

NIRF Ranking 2025 : फिर नंबर 1 पर IIT मद्रास, देखें शीर्ष संस्थानों की पूरी लिस्ट

Post

India News Live,Digital Desk : शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग 2025 जारी कर दी। इस बार देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 17 श्रेणियों में आंका गया है। एक बार फिर IIT मद्रास ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए ओवरऑल श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। बता दें कि IIT मद्रास 2019 से लगातार इस श्रेणी में शीर्ष पर रहा है।

समग्र (ओवरऑल) श्रेणी – शीर्ष 10 संस्थान

IIT मद्रास

IISc बेंगलुरु

IIT बॉम्बे

IIT दिल्ली

IIT कानपुर

IIT खड़गपुर

IIT रुड़की

AIIMS दिल्ली

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी

प्रबंधन श्रेणी – शीर्ष संस्थान

IIM अहमदाबाद – लगातार पहले स्थान पर

IIM बेंगलुरु – दूसरा स्थान

IIM कोझिकोड – तीसरा स्थान

IIM लखनऊ – पांचवां स्थान

इंजीनियरिंग श्रेणी – शीर्ष 10

IIT मद्रास, तमिलनाडु

IIT दिल्ली

IIT बॉम्बे

IIT कानपुर

IIT खड़गपुर

IIT हैदराबाद

IIT गुवाहाटी

NIT तिरुचिरापल्ली

IIT बनारस

देश का शीर्ष विधि विश्वविद्यालय

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU), दिल्ली

नालसार विश्वविद्यालय, हैदराबाद

संक्षेप:

इस साल की NIRF रैंकिंग में IIT मद्रास का दबदबा बरकरार है। प्रबंधन श्रेणी में IIM अहमदाबाद का नाम सबसे ऊपर है, जबकि विधि के क्षेत्र में बेंगलुरु का NLSIU लगातार शीर्ष पर बना हुआ है।