नंदमुरी बालाकृष्ण की अखंडा 2 ने मचाया धमाल, 3 दिन में वर्ल्डवाइड 108 करोड़ की कमाई
India News Live,Digital Desk : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्ण की लेटेस्ट फिल्म अखंडा 2 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और शुरुआत से ही दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की तरफ़ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी वजह से फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
ओपनिंग वीकेंड का शानदार कलेक्शन
फिल्म को 12 दिसंबर को रिलीज़ किया गया। फैंटेसी और एक्शन-थ्रिलर जॉनर वाली इस मूवी में माइथोलॉजिकल टच भी है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। नंदमुरी बालाकृष्ण के स्टारडम के दम पर रिलीज़ के पहले दिन ही फिल्म को ग्लोबली बंपर ओपनिंग मिली।
प्रोडक्शन हाउस 14 रील्स प्लस की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज़ के तीन दिन के भीतर अखंडा 2 ने वर्ल्डवाइड 108 करोड़ का कलेक्शन किया। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई दर्ज की थी।
घरेलू बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा
ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 60 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। फिल्म के लिए यह शुरुआती आंकड़े बेहद पॉजिटिव हैं। अब देखने वाली बात होगी कि वर्किंग डे में अखंडा 2 इस सिलसिले को जारी रख पाएगी या नहीं।
4 साल बाद वापसी
पहली अखंडा फिल्म 2021 में रिलीज़ हुई थी और उस समय कमर्शियल तौर पर सफल रही थी। 4 साल बाद इसका सीक्वल अब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
हर्षाली मल्होत्रा का साउथ डेब्यू
सलमान खान की बजरंगी भाईजान से फेमस हुई हर्षाली मल्होत्रा ने साउथ डेब्यू किया और दर्शकों को काफी पसंद आई। उनका यह पहला साउथ प्रोजेक्ट कमर्शियल तौर पर भी सफल रहा, जिसे उनके लिए एक बड़ा जैकपॉट कहा जा सकता है।