‘मुंब्रा को ग्रीन रंगना है…’ : AIMIM की 22 साल की पार्षद सहर शेख का वायरल भाषण
- by Priyanka Tiwari
- 2026-01-21 16:27:00
India News Live,Digital Desk : महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में AIMIM ने ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (TMC) में शानदार प्रदर्शन किया। मुंब्रा इलाके में पार्टी ने अपनी मजबूत पकड़ दिखाई और 22 साल की सबसे युवा काउंसलर सहर शेख ने जीत के बाद जो भाषण दिया, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सहर शेख: शेर की बच्ची और AIMIM की नई ताकत
भाषण में सहर शेख ने विरोधियों पर तीखा हमला बोला और अपने विजन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ 'गिद्धों की पूरी फौज' उतरी थी, लेकिन वे नाकाम रही। सहर ने जीत के जश्न में अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, “अगले पांच सालों में मुंब्रा के हर उम्मीदवार AIMIM से होंगे। मुंब्रा को पूरी तरह ग्रीन रंग से रंगना है।” ग्रीन रंग AIMIM का झंडा दर्शाता है।
NCP और विपक्ष पर कटाक्ष
सहर शेख ने NCP (शरद पवार गुट) पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि NOTA को मिले वोट NCP से ज्यादा आए, जिससे पार्टी की हार और अधिक शर्मनाक साबित हुई। उन्होंने दावा किया कि वोटरों ने पैसे, ताकत और साजिशों को नकारा और AIMIM के चुनाव चिन्ह ‘पतंग’ पर भरोसा जताया।
AIMIM की ठाणे में बड़ी सफलता
असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई में AIMIM ने ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की कुल 131 सीटों में से 5 सीटें जीतीं। मुंब्रा में पार्टी का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जहां कई वार्डों में AIMIM के उम्मीदवार सफल रहे। कांग्रेस का खाता खुला नहीं और शिवसेना (UBT) सिर्फ एक सीट पर सिमट गई। खासतौर पर मुंब्रा के वार्ड 30 में AIMIM ने चारों सीटें जीतकर दबदबा दिखाया।