BREAKING:
September 18 2026 01:49 pm

A new variant of Mpox, Clade LB: 10 में से 9 संक्रमित कर चुके थे विदेश यात्रा

Post

India News Live,Digital Desk : केरल में जानलेवा वायरल मंकीपॉक्स (Mpox) का एक नया वेरिएंट सामने आया है। पुणे स्थित रिसर्च सेंटर की स्टडी के मुताबिक, इस नए वेरिएंट Mpox क्लैड एलबी का संबंध ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले लोगों से जुड़ा है। वायरस अब मानव से मानव में तेजी से फैल रहा है।

Mpox का उत्पत्ति और वैश्विक फैलाव

Mpox वायरस की शुरुआत अफ्रीका में हुई थी और कुछ ही महीनों में यह दुनिया के कई देशों तक फैल गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि नया वेरिएंट पुराने वेरिएंट की तुलना में ज्यादा खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है।

केरल से सामने आए मामले और अध्ययन

स्टडी में बताया गया है कि सितंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच केरल में सामने आए मामलों की जांच की गई। पुणे के ICMR समेत 10 अलग-अलग लैबोरेट्री में Mpox क्लैड एलबी की टेस्टिंग हुई। अध्ययन वायरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ, जिसमें कहा गया कि यह वेरिएंट मानव से मानव में आसानी से फैल सकता है।

जीन और फैलाव का वैज्ञानिक विश्लेषण

स्टडी के मुताबिक, “कुछ खास प्रकार के जीन वाले लोग इस वायरस से आसानी से प्रभावित हो रहे हैं। ये ज्यादातर लोग कॉन्गो में पाए जाते हैं। यही वजह है कि Mpox क्लैड एलबी वहां सबसे ज्यादा फैला।”

विदेश यात्रा से जुड़ा बड़ा खुलासा

जांच में सामने आया कि 10 संक्रमितों में से 9 लोग विदेश यात्रा कर चुके थे। विदेश से लौटने के बाद ही उन्हें Mpox क्लैड एलबी का संक्रमण हुआ। वहीं, स्थानीय लोगों में सिर्फ 1 व्यक्ति को ही इस वेरिएंट से संक्रमण हुआ। इससे स्पष्ट होता है कि विदेश यात्रा इस वेरिएंट के फैलाव में अहम भूमिका निभा रही है।