BREAKING:
September 16 2026 02:44 pm

Mourning in RCB celebration : चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 की मौत, केएससीए ने जताया दुख और किया मुआवजे का एलान

Post

India News Live,Digital Desk : आईपीएल 2025 की नई विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के सम्मान में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किए गए समारोह में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जश्न के माहौल के बीच अचानक स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कुछ की जान चली गई। इस घटना के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) की व्यवस्थाओं को लेकर काफी आलोचना हो रही है।

घटना में अब तक 11 लोगों की जान जाने और 47 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद केएससीए ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है और मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी।

आरसीबी की तरफ से भी एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, इवेंट को तुरंत रोक दिया गया। बयान में कहा गया, “हमें इस हादसे की खबर मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से मिली और हम इससे बेहद दुखी हैं। टीम के शहर में आने की खबर के बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। हमारे लिए सभी की सुरक्षा सबसे अहम है। हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं।”

आरसीबी ने बताया कि उन्होंने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव किए और स्थानीय प्रशासन की सलाह के अनुसार कार्य किया।

इस समारोह का आयोजन KSCA द्वारा किया गया था, और अब उस पर सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। हालांकि संघ ने अपनी जिम्मेदारी लेते हुए मुआवजे की घोषणा की है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया है।