BREAKING:
July 17 2026 02:56 pm

Modi's reply to Trump : भारत-अमेरिका रिश्ते मजबूत और भरोसेमंद

Post

India News Live,Digital Desk : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते हमेशा सकारात्मक और मजबूत रहेंगे।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “भारत और अमेरिका के बीच एक गहरी वैश्विक साझेदारी है। मैं राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के प्रति उनके सकारात्मक नजरिए की सराहना करता हूं और उसका समर्थन करता हूं।”

ट्रंप ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि “हमने भारत को चीन के हाथों खो दिया है।” हालांकि, बाद में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और भारत-अमेरिका के रिश्ते हमेशा मजबूत रहेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि “मोदी और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे।”

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और अंतरराष्ट्रीय रणनीति जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग रहा है। मोदी और ट्रंप के इन बयानों से साफ है कि दोनों देशों के बीच साझेदारी भरोसे पर टिकी है और भविष्य में इसे और आगे बढ़ाने की संभावनाएं बनी हुई हैं।