Maha Shivaratri 2026: शिव-शक्ति के दुर्लभ योग से बदलेगी किस्मत, इन राशियों को करियर और कारोबार में मिलेगा बड़ा लाभ

Post

India News Live,Digital Desk : महाशिवरात्रि 2026 इस साल 15 फरवरी को मनाई जाएगी। यह पर्व सिर्फ आस्था का ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन शिव और शक्ति का मिलन होता है और इसी कारण यह तिथि साधना, सफलता और परिवर्तन का प्रतीक बन जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 की महाशिवरात्रि पर ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस योग का प्रभाव कुछ राशियों पर खास तौर पर देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि महादेव की विशेष कृपा से इन राशि वालों को करियर में तरक्की, बिजनेस में मुनाफा और धन लाभ के मजबूत संकेत मिल रहे हैं।

महादेव को आशुतोष कहा जाता है, यानी जो सच्चे मन से पूजा करे, उसकी मनोकामना जल्दी पूरी होती है। ऐसे में यह शिवरात्रि कुछ लोगों के लिए जीवन की दिशा बदलने वाली साबित हो सकती है।

इन राशियों पर रहेगी शिव जी की विशेष कृपा

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह महाशिवरात्रि नए अवसरों के द्वार खोल सकती है। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की इच्छा रखने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को नई डील या नए क्लाइंट मिलने की संभावना है। स्टार्टअप शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों को इस दौरान मान-सम्मान और पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता सबका ध्यान खींचेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पहले से फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलने के संकेत हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए यह समय निवेश से लाभ कमाने का है। शेयर मार्केट, रियल एस्टेट या पार्टनरशिप वाले कामों में सफलता मिल सकती है। करियर में जो रुकावटें लंबे समय से बनी हुई थीं, वे धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए महाशिवरात्रि नए आय स्रोत लेकर आ सकती है। आपकी सोच और क्रिएटिव आइडिया कार्यक्षेत्र में सराहे जाएंगे। रुके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू हो सकते हैं और कारोबार में स्थिरता के साथ मुनाफा बढ़ेगा।

महाशिवरात्रि पर करें ये सरल उपाय

बिजनेस में सफलता के लिए शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें।

करियर की बाधाएं दूर करने के लिए जल में शहद मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करें।

नकारात्मक ऊर्जा और शत्रु बाधा से बचने के लिए शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।