BREAKING:
September 24 2026 05:22 am

चारबाग की जगह अब आलमबाग पहुंचेंगी लखनऊ जाने वाली बसें, अस्थायी बदलाव लागू

Post

India News Live,Digital Desk : लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने बस संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। चारबाग बस स्टेशन पर पीपीपी मॉडल के तहत विकास कार्य शुरू होने के कारण रायबरेली डिपो से संचालित सभी 75 बसों को अग्रिम आदेश तक आलमबाग डिपो भेजा जाएगा।

इस बदलाव के बाद लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब चारबाग की बजाय आलमबाग बस डिपो तक की यात्रा करनी होगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों में इस्तेमाल होने वाली टिकटिंग मशीनों में भी जरूरी संशोधन किया जा रहा है। अब टिकटिंग सिस्टम में चारबाग बस स्टेशन के स्थान पर आलमबाग बस स्टेशन का नाम दर्ज किया जाएगा, ताकि टिकट जारी करते समय किसी तरह की दिक्कत न आए।

क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है। चारबाग बस स्टेशन पर चल रहे पीपीपी मॉडल के विकास कार्य के पूरा होने के बाद हालात की समीक्षा की जाएगी और उसी के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल यात्रियों से अपील की गई है कि वे लखनऊ की यात्रा के लिए आलमबाग डिपो तक का ही टिकट लें और यात्रा से पहले नई व्यवस्था की जानकारी जरूर कर लें।