BREAKING:
November 01 2026 04:28 pm

Tulsi Vivah 2025 : जानें क्यों माना जाता है शुभ और इस दिन क्या-क्या करना है जरूरी

Post

India News Live,Digital Desk : हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति पूरे विधि-विधान से तुलसी विवाह करता है, उसे सुख, शांति, समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप का विवाह तुलसी माता से किया जाता है। इसलिए तुलसी को “हरि की पटरानी” भी कहा जाता है।

अगर आप भी इस शुभ दिन का पूरा लाभ पाना चाहते हैं, तो तुलसी विवाह के दिन कुछ खास कार्य जरूर करें। माना जाता है कि ऐसा करने से न सिर्फ विवाह के योग बनते हैं, बल्कि मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

तुलसी विवाह के दिन करें ये शुभ कार्य

1. लाल चुनरी चढ़ाएं
इस दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद बना रहता है।

2. तुलसी का शृंगार करें
तुलसी माता को चूड़ी, बिंदी, सिंदूर और अन्य शृंगार सामग्री अर्पित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन महसूस होता है।

हर इच्छा होगी पूरी

तुलसी विवाह के दिन पूजा के समय तुलसी के पौधे में पीले धागे का बंधन करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। साथ ही इस दिन सुबह-सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करना भी शुभ फल देता है।

घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा

सूर्यास्त के बाद तुलसी के सामने घी का दीपक अवश्य जलाएं। यह न केवल शुभ फल देता है, बल्कि घर की नकारात्मकता को भी दूर करता है। तुलसी के पास दीप जलाने से वातावरण में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

कुवांरी कन्याओं को मिलता है सुयोग्य वर का आशीर्वाद

तुलसी विवाह के दिन जो कन्याएं व्रत रखकर तुलसी माता की विधिवत पूजा करती हैं, उनके शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। कहा जाता है कि इस दिन तुलसी माता को हल्दी वाला दूध और शृंगार सामग्री अर्पित करने से सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।