BREAKING:
July 21 2026 04:19 pm

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जया बच्चन का गुस्सा, सेल्फी लेने आए शख्स को दिया धक्का

Post

India News Live,Digital Desk : समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 32 सेकंड के इस वीडियो में वह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक व्यक्ति पर नाराज़ होती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो के मुताबिक, जैसे ही जया बच्चन क्लब के गेट पर पहुंचीं, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। यह देखकर वह अचानक भड़क गईं और उस व्यक्ति को धक्का दे दिया। गुस्से में उन्होंने कहा, “क्या कर रहे हो?”

इस दौरान लालू प्रसाद यादव की बेटी और लोकसभा सांसद मीसा भारती समेत कई अन्य सांसद भी वहीं मौजूद थे, जो उनके पीछे चल रही थीं।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने जया बच्चन के व्यवहार को घमंडी और असभ्य बताया, जबकि कुछ ने सवाल किया कि आखिर कोई उनके साथ सेल्फी क्यों लेना चाहेगा।