ईश सोढ़ी बने सबसे ज्यादा टी20 खिलाड़ी, लेकिन मैच बारिश में अधूरा
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-03 18:03:00
India News Live,Digital Desk : न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को होने वाला दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच बारिश के कारण रद हो गया। इस मुकाबले में केवल 13 गेंदें खेली जा सकीं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 16 रन बनाए थे। पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की चैपल-हेडली ट्रॉफी सीरीज अपने नाम कर ली। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच शनिवार को माउंट मॉनगनुई में खेला जाएगा।
यह मैच न्यूज़ीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी के लिए खास था। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ईश ने टिम साउथी (126 मैच) का रिकॉर्ड तोड़कर 127 मैच पूरे किए।
न्यूज़ीलैंड के सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले टॉप 5 खिलाड़ी:
ईश सोढ़ी – 127
टिम साउथी – 126
मार्टिन गप्टिल – 122
मिचेल सैंटनर – 114
रॉस टेलर – 102
बारिश की वजह से मैच काफी देर से शुरू हुआ। अंपायर्स ने तय किया कि प्रत्येक पारी केवल 9 ओवर की होगी। न्यूज़ीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जैकब डफी ने ट्रेविस हेड को कॉनवे के हाथों कैच आउट कराया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श 9 और मैथ्यू शॉर्ट 2 रन बनाकर खेल रहे थे। इसी बीच बारिश ने मैच रोक दिया और खेल फिर दोबारा शुरू नहीं हो सका।