शुभमन गिल बने वनडे कप्तान, हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर करने का बड़ा फैसला
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-04 15:22:00
India News Live,Digital Desk : सीनियर मेंस चयन समिति ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार वनडे टीम में एक नया दौर शुरू होता दिख रहा है। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर उनके उप-कप्तान होंगे।
वनडे टीम में नई प्रतिभाओं को भी मौका मिला है। मोहम्मद सिराज, नितीश कुमार और ध्रुव जुरैल को शामिल किया गया है। केएल राहुल और ध्रुव जुरैल दोनों पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी होगी।
हार्दिक पांड्या का बाहर होना चौंकाने वाला
सबसे बड़ी खबर यह है कि हार्दिक पांड्या का नाम वनडे और टी20 दोनों ही टीमों में नहीं है। एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें टी20 टीम में जगह नहीं मिली। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि एशिया कप के दौरान वह चोटिल थे और इसी कारण उन्हें टीम से बाहर रखा गया।
भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल
भारत की T20I टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर