iPhone 17 series launched : नए फीचर्स और कीमत जानें
- by Priyanka Tiwari
- 2025-09-10 16:34:00
India News Live,Digital Desk : Apple iPhone 17 सीरीज आखिरकार लॉन्च हो गई। इस सीरीज में चार स्मार्टफोन iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च किए गए हैं।
iPhone 17 की कीमत
अमेरिका में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर है। भारत में इसकी कीमत लगभग 79,900 रुपये है। iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर और Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर तक हो सकती है। भारत में ये कीमतें 1.29 लाख रुपये और 1.49 लाख रुपये हो सकती हैं। प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और स्टोर्स में फोन की डिलीवरी और उपलब्धता 19 सितंबर से शुरू होगी।
iPhone 17 के फीचर्स
iPhone 17 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला प्रो-मोशन डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने iPhone 16 से भी बड़ा डिस्प्ले दिया है। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए नया 24 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Apple का अब तक का सबसे बड़ा सेल्फी कैमरा सेंसर है। इसमें A19 चिप भी है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। बैटरी को पहले से बेहतर बनाया गया है और यह 25W वायरलेस मैगसेफ चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य एप्पल उत्पाद भी लॉन्च किये गये।
इस इवेंट में कंपनी ने आईफोन के साथ-साथ Apple Watch 11, Apple Watch Ultra 3 और Apple Watch SE 3 से भी पर्दा उठाया। इसके साथ ही कंपनी ने AirPods Pro 3 भी लॉन्च किया।
Apple ने अपने हालिया 'अवे ड्रॉपिंग' इवेंट में स्मार्टवॉच प्रेमियों के लिए तीन नए मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें प्रीमियम Apple Watch Ultra 3, मेनस्ट्रीम Apple Watch Series 11 और बजट Apple Watch SE 3 शामिल हैं। इन सभी नए मॉडलों को S11 चिपसेट से अपग्रेड किया गया है, जिससे इनकी परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ और भी बेहतर हो जाएगी। ये नए मॉडल अलग-अलग कीमतों और ज़रूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं।