BREAKING:
July 24 2026 02:20 pm

नए iPhone 17 लॉन्च से पहले पुराने मॉडलों पर बड़ी छूट की संभावना

Post

India News Live,Digital Desk : Apple 9 सितंबर को अपने बहुचर्चित Awe Dropping इवेंट में iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने जा रहा है। एक तरफ लोग नए फीचर्स वाले चार मॉडल्स का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यूजर्स का एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो इस मौके पर पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों में कटौती का इंतज़ार कर रहा है।

किस आईफोन मॉडल की कीमत में कटौती हो सकती है?

इस इवेंट के बाद, कंपनी iPhone 16 Pro Max, iPhone 16 Pro, iPhone 15 और iPhone 15 Plus को बंद करने की तैयारी में है। ऐसे में iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है। Apple का ट्रैक रिकॉर्ड भी यही कहता है।

पिछले साल सितंबर में iPhone 15 की कीमत लगभग 10,000 रुपये कम हुई थी और 2023 में iPhone 14 की कीमत भी कम की गई थी। इसके अलावा, दिवाली जैसे त्योहारी सीज़न में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पुराने iPhone मॉडल्स पर भारी छूट मिलना आम बात है। ऐसे में iPhone 16 और भी सस्ता मिल सकता है।

iPhone 17 सीरीज में क्या होगा खास?

इस बार Apple अपने सभी iPhone 17 मॉडल्स में ProMotion 120Hz AMOLED डिस्प्ले देने की योजना बना रहा है। पहले यह फीचर केवल प्रो मॉडल्स तक ही सीमित था। अब इसे स्टैंडर्ड और एयर मॉडल्स में भी शामिल किया जाएगा, जिससे फोन को प्रीमियम लुक और स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा।

iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में 12GB रैम मिलने की उम्मीद है, जबकि बेस वेरिएंट में 8GB रैम मिल सकती है। प्रो मॉडल नए A19 Pro चिपसेट से लैस हो सकते हैं, जबकि iPhone 17 और 17 Air वर्जन रेगुलर A19 चिपसेट पर चलेंगे।

डिजाइन में भी बड़ा बदलाव होगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro सीरीज़ और iPhone 17 Air के डिज़ाइन को पूरी तरह से रिवाइज किया जा सकता है। iPhone 17 का डिज़ाइन लगभग पिछले साल जैसा ही रहने की संभावना है। Apple के इस लॉन्च इवेंट में नए iPhone मॉडल के फीचर्स लोगों को आकर्षित करेंगे, लेकिन पुराने मॉडल की कीमतों में कमी उन यूजर्स के लिए अच्छी खबर होगी जो लंबे समय से iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं।