BREAKING:
September 12 2026 03:17 pm

बिग बॉस 19 में यूट्यूबर फ्लाइंग बीस्ट की हो सकती है एंट्री, मेकर्स ने किया अप्रोच!

Post

India News Live, Digital Desk: टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करते नजर आएंगे। शो के फॉर्मेट, थीम और कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। खबर है कि इस बार का सीजन पहले से भी ज्यादा लंबा होगा और करीब पांच महीने तक चलेगा। साथ ही इस बार शो की शुरुआत भी कुछ जल्दी हो सकती है।

अब जो ताजा अपडेट सामने आई है, उसने सभी का ध्यान खींचा है। बताया जा रहा है कि इस बार भी मेकर्स यूट्यूब स्टार्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को शो में लाने पर विचार कर रहे हैं, जबकि पहले ये कहा जा रहा था कि इस बार सोशल मीडिया से कोई चेहरा नहीं होगा। लेकिन अब एक चर्चित यूट्यूबर का नाम इस लिस्ट में जुड़ चुका है।

दरअसल, खबर है कि फ्लाइंग बीस्ट चैनल चलाने वाले मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। गौरव तनेजा का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है—कभी पत्नी रितु राठी से तलाक की अफवाहों को लेकर, तो कभी जन्मदिन मनाने के दौरान नियमों के उल्लंघन की वजह से जेल जाने के चलते।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वे शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं, लेकिन अगर वो इस सीजन में नजर आए तो यह बिग बॉस के दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।

अब देखना यह होगा कि क्या गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट बिग बॉस हाउस में कदम रखेंगे या नहीं।