BREAKING:
August 08 2026 06:24 pm

हुवावे ने भारत में लॉन्च किए दो दमदार टैबलेट: MatePad SE 11 और PaperMatte एडिशन, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

Post

टेक बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए हुवावे (Huawei) ने भारतीय बाजार में अपने दो शानदार और आधुनिक टैबलेट—Huawei MatePad SE 11 और MatePad 11.5 PaperMatte Edition को लॉन्च कर दिया है। शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन प्रोडक्टिविटी फीचर्स से लैस इन दोनों टैबलेट्स को खास तौर पर छात्रों, प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रीमियम पेपरमैट डिस्प्ले से लेकर दमदार कि-बोर्ड बंडलिंग तक, ये नए डिवाइस मार्केट में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी खासियतों के बारे में।

भारत में क्या है कीमत और कहां से खरीदें

हुवावे के इन नए टैबलेट्स की कीमत भारतीय बाजार में काफी प्रतिस्पर्धी रखी गई है। Huawei MatePad SE 11 की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये तय की गई है। वहीं, अधिक एडवांस फीचर्स और इन-द-बॉक्स कीबोर्ड एक्सेसरी के साथ आने वाले प्रीमियम Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition की कीमत 45,999 रुपये है। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि ये दोनों नए टैबलेट्स एक्सक्लूसिव तौर पर पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition के फीचर्स

इस प्रीमियम टैबलेट में कंपनी ने 11.5 इंच का शानदार 2.5K हुआवे फुलव्यू पेपरमैट डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी सर्कुलर पोलाराइजेशन तकनीक है, जो स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक (Glare) को कम करती है और लंबे समय तक पढ़ाई या काम करने के दौरान आंखों को थकान से बचाती है। परफॉर्मेंस के मामले में इसमें कि, Kirin T82B प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB की बड़ी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, इसमें अपग्रेडेड हुआवे नोट्स ऐप, 10,100mAh की दमदार बैटरी और 40W हुआवे सुपरचार्ज का सपोर्ट दिया गया है।

Huawei MatePad SE 11 के स्पेसिफिकेशन्स

दूसरी तरफ, बजट और रोजमर्रा के कामों के लिए बने MatePad SE 11 में 11 इंच का फुल-एचडी+ टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले (1,900 x 1,200 पिक्सल) दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स तक है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसे TÜV रीनलैंड लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन मिला है। यह टैबलेट Kirin 710A चिपसेट द्वारा संचालित होता है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। यह हुआवे के M-Pen Lite स्टाइलस को सपोर्ट करता है, जिससे स्केचिंग और नोट-बनाने का काम आसान हो जाता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, हुआवे Histen 9.0 पावर्ड क्वाड-स्पीकर सेटअप और 7,700mAh की बैटरी दी गई है जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।