फेंगशुई के अनुसार बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा कैसे बनाएँ: शादीशुदा जोड़ो के लिए जरूरी टिप्स
- by Priyanka Tiwari
- 2025-12-26 17:24:00
India News Live,Digital Desk : शादीशुदा जीवन में बेहतरीन संबंध और खुशहाली बनाए रखने के लिए बेडरूम की सजावट बहुत महत्वपूर्ण होती है। फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम में मौजूद कुछ सजावटी चीजें और गलत प्लेसमेंट रिश्तों में तनाव और नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं। आइए जानते हैं, बेडरूम सजाने में कौन-कौन सी गलतियों से बचना चाहिए और कैसे सकारात्मक ऊर्जा लायी जा सकती है।
1. बेड के सामने आइना न लगाएँ
फेंगशुई के अनुसार, बिस्तर के सामने आइना रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इससे पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ सकता है और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
2. पानी से जुड़ी सजावटी वस्तुएँ न रखें
बेडरूम में एक्वेरियम या फव्वारा जैसी सजावट से रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। पानी की यह ऊर्जा संघर्ष और दूरी का कारण बन सकती है।
3. बेड की दिशा का ध्यान रखें
बेडरूम में बिस्तर की दिशा बहुत महत्वपूर्ण है। फेंगशुई के अनुसार, सिर उत्तर या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इससे नींद और ऊर्जा का संतुलन बना रहता है।
4. इलेक्ट्रॉनिक सामान से बचें
बेडरूम में टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें न रखें। ये नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं, मानसिक तनाव बढ़ाती हैं और वैवाहिक जीवन में दूरी ला सकती हैं।
5. रंगों का सही चयन करें
काला रंग अशुभ माना जाता है।
लाल रंग का अधिक प्रयोग गुस्सा और विवाद को बढ़ा सकता है।
हल्के और नीले रंग के प्रयोग से बेडरूम में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।