BREAKING:
September 07 2026 09:43 am

Goa nightclub fire : मुख्यमंत्री ने क्लब जमींदोज करने का आदेश दिया, लूथरा भाईयों के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया

Post

India News Live,Digital Desk : गोवा के लूथरा ब्रदर्स के रोमिया लेन बीच क्लब में लगी भीषण आग के बाद सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने क्लब को ध्वस्त करने का आदेश दे दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बुलडोजर चलाकर यह अवैध नाइट क्लब जमींदोज कर दिया जाएगा।

क्लब मालिक फरार

गोवा अग्निकांड के बाद क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा देश से भाग गए हैं। इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस अब उन्हें थाईलैंड से भारत वापस लाने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री का आदेश

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने स्पष्ट किया कि नाइट क्लब सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना था, इसलिए जिला प्रशासन को इसे तुरंत धराशायी करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारीयों के अनुसार, सभी मशीनें और आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

घटनाक्रम और मृतक संख्या

गोवा के इस दर्दनाक अग्निकांड में कुल 25 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसमें 5 पर्यटक भी शामिल हैं। आग की शुरुआत इलेक्ट्रिक पटाखों से हुई, जो क्लब की लकड़ी की छत से संपर्क में आते ही भयंकर आग का रूप ले ली।
कई लोग जान बचाने के लिए बेसमेंट में भागे, लेकिन वेंटिलेशन की कमी के कारण वहां 21 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सख्त जांच के आदेश दिए। गोवा पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं क्लब मालिकों को पकड़ने के लिए इंटरपोल और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

गोवा सरकार का यह कदम यह सुनिश्चित करता है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त संदेश जाए।