From Lok Sabha to social media: राहुल-भाजपा विवाद पर कांग्रेस ने साझा किया पत्रिका लेख

Post

India News Live,Digital Desk : लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब का हवाला दिया। इस पर सत्तारूढ़ भाजपा के सांसदों ने विरोध जताया और कहा कि अप्रकाशित किताब का हवाला संसद में नहीं दिया जा सकता। हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

भाजपा का हमला: ‘राष्ट्रविरोधी राजनीति’

भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो पोस्ट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। पार्टी का कहना था कि राहुल गांधी तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और पूर्व सेना प्रमुख को अपनी राजनीति में घसीट रहे हैं। भाजपा ने इसे घोर राष्ट्रविरोधी मानसिकता बताया।

कांग्रेस का जवाब: किताब के अंश साझा

इसके जवाब में कांग्रेस ने पत्रिका के कुछ अंश साझा किए और लिखा कि यह वही हिस्सा है जिसे राहुल गांधी उद्धृत करना चाहते थे। कांग्रेस ने कहा कि किताब में जो लिखा है, वह प्रधानमंत्री मोदी सरकार को घबरा रहा है और पाठकों को खुद समझना चाहिए।