BREAKING:
October 21 2026 07:12 pm

प्रेग्नेंट कियारा के लिए यश ने बदला फिल्म का सेट, ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग अब मुंबई में

Post

India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत सफर को जी रही हैं। 28 फरवरी को उन्होंने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक खास अंदाज में अपने मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। कांस फिल्म फेस्टिवल में इस साल डेब्यू करने वाली कियारा को अपनी प्रेग्नेंसी के चलते कई प्रोजेक्ट्स से पीछे हटना पड़ा।

हाल ही में वह राम चरण के साथ फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आई थीं। अब वह केजीएफ फेम यश के साथ एक बड़ी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में काम कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। हालांकि अभी इसकी काफी शूटिंग बाकी है।

यश ने कियारा के लिए लिया बड़ा फैसला

जैसे ही यश को कियारा की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला, उन्होंने फिल्म की टीम से खास अनुरोध किया। पहले ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग बेंगलुरु में हो रही थी, लेकिन यश ने निर्देशक गीतू मोहनदास और प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण से कहा कि शूटिंग मुंबई में शिफ्ट कर दी जाए ताकि कियारा को ट्रेवलिंग में दिक्कत ना हो।

यश इस फैसले में पूरी तरह से मेकर्स का साथ दे रहे हैं ताकि फिल्म के बजट या शूटिंग शेड्यूल पर ज्यादा असर न पड़े। उनका यह जेस्चर न सिर्फ कियारा के प्रति उनकी सहानुभूति को दिखाता है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रोफेशनलिज़्म और मानवता की मिसाल भी बन गया है।

कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात ये है कि इस डेट के आसपास ईद वीकेंड, गुड़ी पड़वा और उगाड़ी जैसे त्योहार भी हैं, जिससे फिल्म को लंबा वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर फायदा दिला सकता है।

यह फिल्म एक एक्शन-एडवेंचर कहानी है, जिसमें यश और कियारा के साथ-साथ हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘टॉक्सिक’ को हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, अंग्रेज़ी और कुल छह भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में जारी किए गए फिल्म के पोस्टर में यश हैट लगाए और सिगार पकड़े बेहद स्टाइलिश नजर आए थे।