BREAKING:
May 03 2026 02:39 pm

FIR on PDA Pathshala अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा शिक्षा विरोधी चेहरा उजागर

Post

India News Live,Digital Desk : समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर शुरू किए गए 'पीडीए (पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक) पाठशाला' अभियान के दौरान बच्चों को राजनीतिक पाठ पढ़ाने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। सहारनपुर में एक स्थानीय सपा नेता के खिलाफ इस गतिविधि को लेकर FIR दर्ज की गई है, जिस पर अखिलेश यादव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए भाजपा पर "शिक्षा विरोधी चेहरा" उजागर करने का आरोप लगाया है।

सपा नेता फरहाद आलम पर FIR दर्ज

सहारनपुर के कल्लरपुर गुर्जर गांव निवासी मेन सिंह ने स्थानीय सपा नेता फरहाद आलम गाड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फरहाद आलम गाड़ा एक "पीडीए पाठशाला" में बच्चों को राजनीतिक अक्षर सिखा रहे थे। बच्चों को "ए फॉर अखिलेश", "बी फॉर बाबासाहेब", "सी फॉर चौधरी चरणसिंह" और "डी फॉर डिंपल" जैसे राजनीतिक नारे पढ़ाए जा रहे थे। इसी शिकायत के आधार पर सपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

अखिलेश यादव ने जताया विरोध, भाजपा पर साधा निशाना

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, "पढ़ाई करने पर तो अंग्रेज भी FIR नहीं करते थे। भाजपा का शिक्षा विरोधी चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। अब भाजपा हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। निंदनीय।" उन्होंने इसे भाजपा सरकार की तानाशाही और शिक्षा के प्रति उनके कथित विरोध का प्रतीक बताया।

सपा नेता ने शुरू की थी 'पीडीए पाठशाला'

सहारनपुर के मल्हीपुर रोड़ नया गांव सिद्पुरा में वरिष्ठ सपा नेता फरहाद आलम गाड़ा ने "पीडीए पाठशाला" की शुरुआत की थी। इस पाठशाला में गांव के बच्चों को एकत्रित कर उन्हें राजनीतिक शिक्षा दी जा रही थी। फरहाद आलम गाड़ा स्वयं बच्चों को "ए फॉर अखिलेश", "बी फॉर बाबासाहेब", "सी फॉर चौधरी चरणसिंह" और "एम फॉर मुलायम सिंह यादव" जैसे राजनीतिक पाठ पढ़ाते हुए वीडियो में दिखाई दिए थे।