Dussehra 2025 : अच्छाई की जीत और खास ज्योतिषीय संयोग
- by Priyanka Tiwari
- 2025-09-26 14:09:00
India News Live,Digital Desk : हिंदू धर्म में दशहरा का त्यौहार हमेशा विशेष महत्व रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्यौहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार दशहरा 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को है। इसे विजयादशमी भी कहा जाता है, क्योंकि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध करके बुराई का अंत किया था।
दशहरे का दिन – धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ
दशहरा सिर्फ त्योहार ही नहीं है, बल्कि यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास माना जाता है। इस वर्ष, दशहरे के दिन रवि योग, सुकर्मा योग और धृति योग बन रहे हैं। इसके अलावा अगले दिन, 3 अक्टूबर को बुध और मंगल की युति भी होगी। ऐसे दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के जीवन में नई शुरुआत और खुशियों का संकेत देंगे।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह दशहरा खुशियों और सफलता का संदेश लेकर आएगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना भी है। साथ ही, आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास और करियर में उन्नति का होगा। वरिष्ठ आपके काम से प्रसन्न होंगे और सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप पदोन्नति या नौकरी में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत शुभ है।
धनु राशि
धनु राशि वालों को दशहरे पर नए अवसर मिलेंगे। करियर में तरक्की और रुके हुए काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास और मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। नई ज़िम्मेदारियों से परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा और रिश्ते और भी मजबूत होंगे।