'पब्लिसिटी के लिए याचिका मत दाखिल कीजिए', CJI सूर्यकांत ने जताई कड़ी नाराजगी

Post

India News Live,Digital Desk : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) डी. वाई. सूर्यकांत ने हाल ही में एक याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया। यह याचिका न्यायिक सुधारों के लिए समिति बनाने, हर मामले को 12 महीने में निपटाने और विशेष तरह के मामलों की जांच की मांग करती थी।

सीजेआई ने इसे 'पब्लिसिटी-सीकिंग' याचिका करार दिया और स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में अदालत का दरवाजा खटखटाना उचित नहीं है। उन्होंने याचिकाकर्ता से सीधे कहा, “हम यहां किसी को न्यायिक सुधार के नाम पर नहीं आने देंगे। अगर सुधार करना है, तो लिखकर भेजिए… हम देखेंगे कि क्या संभव है। हम सब यहां हैं, हम खुद करेंगे।”

'याचिका की जरूरत नहीं, बस चिट्ठी भेजिए'

सीजेआई सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से कहा कि देश में बदलाव लाने के लिए याचिका दाखिल करने की कोई जरूरत नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा, “देश में बदलाव लाना है? ऐसी याचिका फाइल करने की जरूरत नहीं… बस चिट्ठी लिखकर मुझे भेज दीजिए।”

साथ ही उन्होंने प्रचार के लिए याचिकाएं फाइल करने पर भी नाराजगी जताई। सीजेआई बोले, “कैमरामैन के सामने बोलने के लिए ऐसी याचिकाएं मत फाइल कीजिए। अदालत में ऐसा नहीं चलेगा।”

याचिका में कई असंबंधित मुद्दे जोड़े गए

कोर्ट ने आदेश में लिखा कि याचिका में कई असंबंधित और गैर-जरूरी मुद्दों को जोड़कर दाखिल किया गया था। अदालत ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक सुधारों के सुझाव पत्र के जरिए सीधे चीफ जस्टिस को भेजे जा सकते हैं। कोर्ट ने कहा, "ऐसे किसी भी सुझाव का हमेशा स्वागत है।"

हर केस को एक साल में निपटाने की मांग पर CJI का तंज

याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि हर अदालत हर केस को एक साल के अंदर निपटाए। इस पर CJI सूर्यकांत ने तीखा जवाब दिया, “आप कह रहे हैं कि हर कोर्ट एक साल में फैसला करे? ऐसी कितनी कोर्ट्स चाहिए आपको?”

Tags:

CJI सूर्यकांत CJI DY Suryakant सुप्रीम कोर्ट याचिका Supreme Court petition पब्लिसिटी याचिका publicity-seeking petition न्यायिक सुधार judicial reforms अदालत सुधार court reforms चीफ जस्टिस Chief Justice याचिका खारिज petition dismissed एक साल में केस निपटाने की मांग 12 महीने में केस फैसला प्रशासनिक सुधार administrative reforms कानून और न्याय law and justice याचिकाकर्ता फटकार petitioner warning सुप्रीम कोर्ट आदेश Supreme Court order न्यायपालिका Judiciary कोर्ट में सुझाव court suggestions याचिकाओं का नियम petition rules भारत की अदालतें Indian courts न्यायिक प्रक्रिया Judicial Process देश में बदलाव change in India अदालत निर्देश court directions याचिका प्रक्रिया petition procedure अदालत की नाराजगी court frustration सुप्रीम कोर्ट अपडेट supreme court updates न्यायिक प्रणाली Judicial System देश में सुधार reform in India न्यायिक मुद्दे judicial issues कोर्ट का संदेश court message कानून व्यवस्था legal system याचिका दाखिल करना filing petition प्रशासनिक पहल administrative initiative