June 19 2026 12:15 am

BJP's big allegation : कांग्रेस विदेशी इन्फ्लुएंसर के जरिए देश विरोधी नैरेटिव सेट कर रही

Post

India News Live,Digital Desk : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला है। पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी नैरेटिव सेट करने के लिए विदेशी इन्फ्लुएंसर का इस्तेमाल कर रही है।

उनके अनुसार, X (पूर्व ट्विटर) के नए लोकेशन फीचर ने कई कांग्रेस नेताओं और पार्टी समर्थित इन्फ्लुएंसर के अकाउंट्स को भारत के बाहर दिखा दिया। पात्रा ने कहा कि कुछ समय बाद लोकेशन बदल दी गई, लेकिन इससे यह खुलासा हुआ कि कई अकाउंट्स देश के बाहर से भारत में जानकारी और नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे थे।

विदेशी लोकेशन वाले अकाउंट्स

पात्रा ने कुछ प्रमुख उदाहरण भी दिए:

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका में दिख रहा था।

महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट पहले आयरलैंड में था, बाद में इंडिया में बदल दिया गया।

फैक्ट चेकर ऑल्ट न्यूज का अकाउंट भी यूएस से जुड़ा था।

कारवां इंडिया मैगजीन का अकाउंट भी कथित तौर पर विदेश में था।

हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड से जुड़ा हुआ था।

पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ विदेश जाकर देश के खिलाफ माहौल नहीं बना रहे, बल्कि कांग्रेस के अंदर विदेशी इन्फ्लुएंसर्स के बीच काम का बंटवारा किया गया है। उनका कहना है कि इन अकाउंट्स का उद्देश्य भारत में Gen-Z और अन्य वोटरों के बीच कांग्रेस का नैरेटिव सेट करना है।

X लोकेशन फीचर का खुलासा

X के नए फीचर से पता चला कि अकाउंट किस लोकेशन से सक्रिय है। पात्रा ने कहा कि इससे कई पार्टी समर्थित अकाउंट्स की भारत के बाहर की लोकेशन सामने आई, हालांकि X ने चेतावनी दी है कि कुछ अकाउंट्स की लोकेशन टेम्पररी या बदलती हुई हो सकती है, इसलिए पूरी जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं है।