पीएम मोदी ने Gen-Z की तारीफ की, कहा – स्पेस सेक्टर में युवा कर रहे हैं देश का नाम रोशन
India News Live,Digital Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में स्काईरूट एयरोस्पेस के इन्फिनिटी कैंपस के उद्घाटन के दौरान कहा कि भारत के Gen-Z युवा देश को नई दिशा दे रहे हैं। पीएम मोदी ने बताया कि जब भी देश आगे बढ़ने का मौका देता है, युवा पीढ़ी सबसे पहले कदम बढ़ाती है और देश की प्राथमिकताओं को महत्व देती है।
स्पेस स्टार्टअप्स में Gen-Z की बड़ी भूमिका
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में 300 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं। इन स्टार्टअप्स ने सीमित संसाधनों और छोटे कार्यालयों से शुरुआत की, लेकिन उनकी महत्वाकांक्षा ने उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि इसी सोच ने प्राइवेट स्पेस रेवोल्यूशन की नींव रखी। युवा इंजीनियर, डिजाइनर, कोडर और वैज्ञानिक प्रोपल्शन, कंपोजिट मटेरियल, रॉकेट स्टेज और सैटेलाइट प्लेटफॉर्म्स जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी विकसित कर रहे हैं।
Gen-Z सिर्फ स्पेस में नहीं, हर सेक्टर में कर रहे नाम
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में Gen-Z ने फिनटेक, एग्रीटेक, हेल्थटेक, क्लाइमेटटेक, एजु-टेक और डिफेंस-टेक में नए और क्रिएटिव समाधान दिए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि भारत का Gen-Z क्रिएटिविटी और पॉजिटिव एटिट्यूड के जरिए दुनिया के युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकता है।
आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जिसमें 1.5 लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं। और यह केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि छोटे कस्बों और गांवों तक फैल रहा है।
स्काईरूट का नया इन्फिनिटी कैंपस और विक्रम-I रॉकेट
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल तरीके से स्काईरूट का नया इन्फिनिटी कैंपस और कंपनी का पहला ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I लॉन्च किया।
यह कैंपस लगभग 2 लाख वर्ग फुट में फैला है।
यहां प्रति माह एक ऑर्बिटल रॉकेट तैयार करने की क्षमता होगी।
स्काईरूट क्यों खास है?
स्काईरूट भारत की अग्रणी निजी स्पेस कंपनी है। इसे पवन चंदना और भरत ढाका ने शुरू किया था। दोनों IIT से पढ़े हैं और पहले ISRO में काम कर चुके हैं।
साल 2022 में स्काईरूट ने विक्रम-S लॉन्च कर भारत की पहली प्राइवेट स्पेस कंपनी बनने का रिकॉर्ड बनाया।