BREAKING:
September 07 2026 09:47 am

अमेरिका में विदेशियों के लिए बायोमेट्रिक नियम और सख्ती, ट्रंप सरकार का नया फैसला

Post

India News Live,Digital Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशियों की अमेरिका एंट्री-एग्जिट प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है। इसके तहत पहली बार 14 साल से कम उम्र के बच्चों और 79 साल से अधिक बुजुर्गों को भी बायोमेट्रिक चेक से गुजरना होगा।

क्या है TVS?

टीवीएस (Traveler Verification Service) एक ऐसी प्रणाली है जो विदेशियों की पहचान सत्यापित करने के लिए बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल करती है।

इसमें फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक के जरिए फोटो की पहचान की जाती है।

कुछ मामलों में फिंगरप्रिंट भी लिया जा सकता है।

कौन-कौन प्रभावित होंगे?

14 साल से कम उम्र के बच्चे

79 साल से अधिक बुजुर्ग

डिप्लोमैटिक पासपोर्ट वाले राजनयिक

लागू होने की तारीख

टीवीएस को 26 दिसंबर 2025 से अमेरिका के सभी एयरपोर्ट्स, बॉर्डर चेक पॉइंट और सी-पोर्ट पर लागू कर दिया गया है।

भारतीय यात्रियों पर असर

2025 में अमेरिका रोजाना लगभग 4,000 भारतीय यात्री पहुंचे।

इस साल कुल लगभग 15 लाख भारतीय अमेरिका गए, जबकि 2024 में यह संख्या लगभग 22 लाख थी।

अमेरिका जाने वालों में भारतीय तीसरे नंबर पर हैं।