BREAKING:
September 14 2026 03:20 pm

रील और रियल ड्रामा से भरपूर होगा बिग बॉस 19, ममता कुलकर्णी और राज कुंद्रा को किया गया अप्रोच!

Post

India News Live, Digital Desk: बिग बॉस सीजन 19 को लेकर चर्चाएं ज़ोरों पर हैं और हर नई खबर के साथ फैंस की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। इस बार का सीजन बाकी सभी से हटकर और पहले से ज्यादा लंबा होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीजन लगभग पांच महीने से ज्यादा यानी साढ़े पांच महीने तक चलने वाला है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि दर्शकों को अक्टूबर तक का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, शो जुलाई के अंत तक ऑनएयर हो सकता है।

इस बार मेकर्स शो को और रोमांचक बनाने के लिए विवादित और चर्चित हस्तियों को शामिल करने की योजना बना रहे हैं। ताज़ा रिपोर्ट्स बताती हैं कि दो ऐसे नामों को अप्रोच किया गया है, जिनका अतीत विवादों से भरपूर रहा है।

90 के दशक की हिट एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को भेजा गया ऑफर

बीते कुछ सीजन्स में हमने पूजा भट्ट जैसी 90 के दशक की एक्ट्रेसेज़ को बिग बॉस में देखा है। अब इसी कड़ी में सलमान खान की पुरानी को-स्टार ममता कुलकर्णी का नाम सामने आ रहा है। एक इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, मेकर्स ने ममता को शो के लिए अप्रोच किया है।

ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी, और ड्रग केस से जुड़ा रहा है। 90 के दशक में वे एक ग्लैमरस स्टार थीं, लेकिन बाद में विवादों में घिर गईं। पिछले साल उन्हें महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनाया गया था, पर विवादों के चलते यह पद छोड़ना पड़ा। अब वे एक साध्वी के रूप में जीवन बिता रही हैं और बॉलीवुड में वापसी से भी इंकार कर चुकी हैं। यदि वे शो में आती हैं, तो यह बिग बॉस इतिहास का सबसे चौंकाने वाला पल हो सकता है।

दूसरा नाम - शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

दूसरे संभावित कंटेस्टेंट हैं राज कुंद्रा, जो साल 2021 में एडल्ट फिल्मों के मामले में गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए थे। वे करीब 63 दिन तक जेल में रहे थे। उस वक्त उन पर आरोप था कि उन्होंने अश्लील सामग्री बनाई और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किया।

राज कुंद्रा को पिछले साल भी शो के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था। अब एक बार फिर उन्हें बुलावा भेजा गया है। साथ ही वे जल्द ही करण जौहर के शो "ट्रेटर" में भी नजर आने वाले हैं।

अगर राज और ममता दोनों शो में आते हैं, तो दर्शकों को भरपूर ड्रामा, विवाद और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।