अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों के लिए एच-1बी वीजा नियम बदलने का बड़ा झटका
- by Priyanka Tiwari
- 2025-09-20 17:19:00
India News Live,Digital Desk : अमेरिका में एच-1बी वीजा को लेकर नई खबरे आ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ा दिया है, जिससे टेक कंपनियों में हलचल मच गई है। खासतौर पर मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों से अमेरिका न छोड़ने की अपील कर रही हैं।
शनिवार सुबह ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाए जाने के बाद मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे अगले 14 दिनों तक अमेरिका से बाहर न जाएं। अमेज़न ने भी इसी संदर्भ में कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।
मेटा और माइक्रोसॉफ्ट का नोटिस
मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका के बाहर काम करने वाले कर्मचारियों को ईमेल के जरिए 24 घंटे के अंदर अमेरिका लौटने के लिए कहा है। इसके साथ ही एच-1बी वीजा धारकों को अगले 14 दिनों तक देश न छोड़ने की सलाह दी गई है।
मेटा ने खासतौर पर एच-1बी और एच4 वीजा धारकों को चेतावनी दी है कि वे 24 घंटे के अंदर अमेरिका लौटें। वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि एच-1बी वीजा वाले कर्मचारी अगले 14 दिनों तक अमेरिका न छोड़ें, नहीं तो वापसी में समस्या हो सकती है।
अमेज़न ने भी जारी किया नोटिस
अमेज़न अमेरिका में एच-1बी वीजा धारकों का सबसे बड़ा नियोक्ता है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेज़न ने अपने कर्मचारियों को कहा है कि फिलहाल अमेरिका में ही रहें और वीजा नियमों का पालन करें।
ट्रंप का एच-1बी वीजा आदेश
डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर (लगभग 90 लाख रुपये) कर दिया है। यह नया आदेश 21 सितंबर से लागू होगा और 12 महीने तक रहेगा। इसके बाद इसे और बढ़ाया भी जा सकता है।
इस आदेश के बाद अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों और टेक कंपनियों के लिए हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।