BREAKING:
September 15 2026 07:11 pm

अनुराग कश्यप के साथ अन्याय का खुलासा, भाई अभिनव का बड़ा बयान

Post

India News Live,Digital Desk : फिल्म निर्देशक अभिनव कश्यप इन दिनों अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनव ने सलमान को "गुंडा और बदमाश" तक कह दिया।

अभिनव कश्यप ने सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'दबंग' में बतौर निर्देशक काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी, लेकिन इसके बाद वह 'दबंग 2' और 'दबंग 3' से अलग हो गए। दूसरी फिल्म का निर्देशन अरबाज खान ने किया, जबकि तीसरी फिल्म प्रभु देवा ने बनाई। अब सालों बाद अभिनव ने सलमान और उनके परिवार को लेकर चौंकाने वाले बयान दिए हैं।

सलमान खान पर गंभीर टिप्पणी

अभिनव ने कहा, “सलमान खान को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह सिर्फ नाम और शोहरत के लिए काम करते हैं। पिछले 25 साल से ऐसा ही कर रहे हैं। दबंग से पहले मुझे उनके इस रवैये का अंदाजा नहीं था। वह एक बदतमीज़ और गंदे इंसान हैं।"

उन्होंने सलमान को "गुंडा" कहकर यह भी आरोप लगाया कि वह इंडस्ट्री में दबदबा बनाने के लिए काम करते हैं।

खान परिवार पर भी निशाना

अभिनव यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि सलमान खान का परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री को कंट्रोल करता है। उनका कहना था, "अगर कोई उनकी बात नहीं मानता, तो वे उसके करियर को बर्बाद कर देते हैं। सलमान खान स्टार सिस्टम के जनक हैं और अपने परिवार के दबदबे का इस्तेमाल करके फिल्म इंडस्ट्री में लोगों को डराते हैं।"

अनुराग कश्यप के साथ भी अन्याय का आरोप

अभिनव ने खुलासा किया कि उनके भाई और निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ भी ऐसा हुआ। उन्होंने दावा किया कि अनुराग ने फिल्म 'तेरे नाम' की कहानी लिखी थी, लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया।

अभिनव ने बताया, "मैंने भी 'तेरे नाम' की स्क्रिप्ट लिखी थी, लेकिन बोनी कपूर के दुर्व्यवहार के बाद मैंने फिल्म छोड़ दी। मेरे साथ भी यही हुआ, मुझे क्रेडिट नहीं मिला।"

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सलमान खान और उनके परिवार को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अभिनव के इन आरोपों पर अब हर किसी की नजर है कि आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।