Ban on ice cream : किम जोंग उन का अजीब नया फरमान
- by Priyanka Tiwari
- 2025-09-16 15:34:00
India News Live,Digital Desk : उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने अजीब फैसलों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिसने आम लोगों को हैरान कर दिया है। किम जोंग उन ने आदेश दिया है कि अब देश में ‘आइसक्रीम’ शब्द का इस्तेमाल नहीं होगा।
उनका मानना है कि यह शब्द पश्चिमी संस्कृति से आया है और विदेशी प्रभाव दिखाता है। यही वजह है कि न केवल ‘आइसक्रीम’, बल्कि ‘बर्गर’ जैसे दूसरे शब्दों पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
अब से आइसक्रीम को उत्तर कोरिया में नए नामों से पुकारा जाएगा – जैसे ‘एस्युकिमो’ या ‘एओरियुम्बोसुंगी’, जिनका अर्थ है ‘बर्फ की मिठाई’।
पश्चिमी शब्दों से दूरी बनाने की कोशिश
रिपोर्टों के मुताबिक, किम जोंग उन का मकसद है कि उत्तर कोरिया में विदेशी शब्दों का इस्तेमाल कम हो और लोग पूरी तरह स्थानीय संस्कृति से जुड़े रहें। यहां तक कि उन्होंने गाइडों को सिखाने के लिए एक विशेष अकादमी भी शुरू करवाई है। इस अकादमी में उन्हें ये प्रशिक्षण दिया जाता है कि वे पर्यटकों को अंग्रेज़ी शब्दों की बजाय उत्तर कोरियाई शब्द ही सिखाएं।
लोग नाखुश, लेकिन चुप
किम जोंग उन के इस आदेश से लोग नाराज़ तो हैं, लेकिन खुलकर कुछ कह नहीं पा रहे। एक गाइड ने गुमनाम रहकर बताया कि पर्यटकों से बात करना आसान बनाने के लिए अंग्रेज़ी शब्द ज़रूरी हैं। लेकिन डर के कारण कोई खुलकर विरोध नहीं कर सकता।
भाषाविद भी मानते हैं कि किम का यह कदम ज़्यादा गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि जिन नए शब्दों को लाने की बात की जा रही है, वे भी पूरी तरह स्थानीय नहीं हैं, बल्कि अंग्रेज़ी से ही प्रभावित हैं।