Alka Yagnik receives the Padma Bhushan in 2026: 46 साल के सिंगिंग करियर का मिला सर्वोच्च सम्मान
- by Priyanka Tiwari
- 2026-01-26 02:40:00
India News Live,Digital Desk : पिछले चार दशकों से अधिक समय से हिंदी सिनेमा में बतौर प्लेबैक सिंगर सक्रिय अल्का याग्निक को अब उनके शानदार सिंगिंग करियर का सर्वोच्च पुरस्कार मिल गया है। रविवार को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
अल्का याग्निक की पहली प्रतिक्रिया
पद्म भूषण के लिए चुने जाने के बाद अल्का याग्निक ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा,
"मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए सरकार का धन्यवाद देना चाहती हूं। साथ ही, जो श्रोता लंबे समय से बिना किसी शर्त के मुझे सुनते आ रहे हैं, उनका भी तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं।"
यह पहला मौका है जब अल्का याग्निक को पद्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इससे पहले उन्हें फिल्म हम हैं राही प्यार के के गाने घूंघट की आड़ से... के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है।
46 साल का संगीत सफर और 22 हजार गाने
अल्का याग्निक ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म पायल की झंकार के गाने थिरकत अंग से की थी। इसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर गीतों को अपनी आवाज़ दी। पिछले 46 सालों में उन्होंने लगभग 25 भाषाओं में 22 हजार से अधिक गाने गाए। उनके कुछ सबसे लोकप्रिय गीत हैं:
घूंघट की आड़ से...
देखा है पहली बार...
ऐसी दीवानगी...
एक दो तीन...
दिल लगा लिया...
आपके प्यार में...
कमस खाके कहो...
लाल दुपट्टा...
पद्म पुरस्कार 2026 में अन्य विजेताओं की सूची
धर्मेंद्र (मरणोपरांत) – पद्म विभूषण
ममूटी – पद्म भूषण
अल्का याग्निक – पद्म भूषण
आर माधवन – पद्म श्री
सतीश शाह (मरणोपरांत) – पद्म श्री