अखिलेश यादव का बड़ा बयान: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बताया ‘ढील’, कहा- समझौता नहीं, समर्पण

Post

India News Live,Digital Desk : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील पर बड़ा बयान दिया है। बुधवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, “ये डील नहीं, ढील है। भाजपा की उल्टी गणित से जनता सवाल कर रही है कि जीरो बड़ा है या अठारह प्रतिशत। कृषि और डेयरी को बचाने के झूठे दावों का संज्ञान लिया जाएगा और झूठ साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।”

कृषि आधारित जनता के लिए हानिकारक डील

अखिलेश यादव ने कहा कि 70 प्रतिशत कृषि आधारित जनता के हितों के लिए हानिकारक किसी भी डील को लाभकारी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि डील की शर्तें अभी तय और हस्ताक्षरित नहीं हुई हैं, इसलिए पहले से कोई दावा करना गलत है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपाई हानि का उत्सव न मनाएं। यह डील आपदा है, इसमें कमीशनखोरी के अवसर न तलाशें। यह समझौता नहीं, समर्पण है।”

फर्जी फार्म-7 पर सख्त कार्रवाई की मांग

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन भेजकर फर्रूखाबाद में दो सभासदों के नाम काटने के लिए फर्जी फार्म-7 जमा करने के मामले पर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही फर्रूखाबाद, आजमगढ़, बदायूं, गाजियाबाद, संतकबीर नगर, मथुरा, पीलीभीत, मीरजापुर, गाजीपुर, रायबरेली, मऊ, सोनभद्र जिलों में भी ऐसे फॉर्म निरस्त करने की मांग उठाई गई।

अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को संगठित अपराध की श्रेणी में डालना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अमेठी में महिला बूथ लेवल अधिकारी के साथ अभद्रता के मामले में भी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

Tags:

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav भारत अमेरिका ट्रेड डील India USA trade deal ढील trade deal criticism कृषि संकट agriculture issues डेयरी उद्योग dairy sector BJP आलोचना BJP criticism सपा Samajwadi Party फार्म-7 Form-7 controversy विधानसभा legislative concerns SIR जांच SIR review organized crime संगठित अपराध चुनाव आयोग election commission फर्रूखाबाद Farrukhabad आजमगढ़ Azamgarh बदायूं Badaun गाजियाबाद Ghaziabad संतकबीर नगर Sant Kabir Nagar मथुरा Mathura पीलीभीत Pilibhit मीरजापुर Mirzapur गाजीपुर Ghazipur रायबरेली Raebareli मऊ Mau सोनभद्र Sonbhadra महिला अधिकारी शिकायत women officer complaint राजनीतिक विवाद political controversy ट्रेड समझौता trade agreement कृषि हित farmers interest राजनीतिक बयान political statement सपा वीडियो SP video राजनीतिक कार्रवाई Political Action भ्रष्टाचार Corruption कमीशनखोरी commission scandal देशहित national interest लोकतंत्र democracy फर्जी दस्तावेज fake documents चुनाव विवाद election dispute