Air firing at Disha Patani's house : गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

Post

India News Live,Digital Desk : अभिनेत्री दिशा पटानी और उनकी बहन खुशबू पटानी के सिविल लाइंस स्थित घर के बाहर सोमवार को दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी बरार ने पोस्ट करके इस हमले की जिम्मेदारी ली।

गोल्डी बरार ने अपनी पोस्ट में लिखा कि फायरिंग उन्हीं द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे पूज्य संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान हुआ है, और किसी ने हमारे सनातन धर्म का अपमान करने की कोशिश की। बरार ने धमकी दी कि यह सिर्फ़ एक ट्रेलर था, अगली बार अगर किसी ने धर्म का अपमान किया तो हम उसके घर में किसी को ज़िंदा नहीं छोड़ेंगे।

फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यह संदेश सिर्फ दिशा पटानी या उनकी बहन के लिए नहीं, बल्कि पूरे फिल्म उद्योग और उससे जुड़े सभी लोगों के लिए भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म और समाज की रक्षा के लिए कोई भी हद पार की जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी द्वारा प्रेमानंद महाराज के बयान का विरोध करने के बाद शुरू हुआ। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि फायरिंग में गोल्डी बरार गैंग के शामिल होने की आशंका है और मामले की जांच चल रही है।

 

Tags:

दिशा पटानी खुशबू पटानी गोल्डी बरार हवाई फायरिंग फिल्म इंडस्ट्री प्रेमानंद महाराज अनिरुद्धाचार्य महाराज धर्म का अपमान सिविल लाइंस बॉलीवुड खबरें धमकी सोशल मीडिया पोस्ट बदमाश हमला सुरक्षा पुलिस जांच सनातन धर्म फिल्मी विवाद बहन का विरोध खतरा हत्या की धमकी पुलिस कार्रवाई फायरिंग घटना गोल्डी गैंग फैमिली सुरक्षा बॉलीवुड धमकी हिट खबर इंडस्ट्री अलर्ट धार्मिक विवाद घटना स्थल बॉलीवुड सुरक्षा लाइव अपडेट खतरे की खबर हिंसक धमकी फिल्मी जगत घर पर हमला मीडिया रिपोर्ट सोशल मीडिया वायरल फायरिंग वीडियो बॉलीवुड सुरक्षा अलर्ट इंडस्ट्री खबर फायरिंग समाचार धर्म विवाद पुलिस सुरक्षा बहन का बयान खतरे की सच्चाई इंडस्ट्री वार्निंग धमकी का मामला लाइव न्यूज़ Disha Patani Khushboo Patani Goldy Barar firing incident Bollywood news film industry alert social media post religious controversy Civil Lines attack Bollywood threat Police investigation family security movie industry news religious protection Goldy Barar gang sister protest celebrity news threat warning media report Viral news Bollywood safety religious insult industry warning live updates security alert criminal attack hit news movie industry social media viral crime news home attack threat news celebrity safety film controversy Police action live news shooting news movie family violence threat news alert industry controversy religious issue Bollywood report celebrity attack news today trending news