गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी समेत 38 ट्रेनें रद्द, 34 ट्रेनों का बदलेगा रूट; यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी
- by Priyanka Tiwari
- 2026-01-20 16:00:00
India News Live,Digital Desk : गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर 18 फरवरी से 22 मार्च तक विभिन्न तिथियों में गोरखपुर-बांद्रा और गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी समेत 38 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 34 ट्रेनों का मार्ग बदलेगा। इसके अलावा 22 ट्रेनें रास्ते में रुककर चलेंगी और 12 ट्रेनें विलंबित रहेंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा-बुढ़वल रेलखंड में गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशन के बीच तीसरी लाइन का निर्माण चल रहा है। तीसरी लाइन खोलने से पहले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके लिए विभिन्न तिथियों में ट्रेनों का ब्लॉक लिया जाएगा। इसी कारण ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा।
निरस्त रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:
15 मार्च: 22921 बांद्रा टर्मिनस - गोरखपुर एक्सप्रेस
17 मार्च: 22922 गोरखपुर - बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
17 मार्च: 12597 गोरखपुर - सीएसएमटी एक्सप्रेस
18 मार्च: 12598 सीएसएमटी - गोरखपुर एक्सप्रेस
19 मार्च: 15029 पुणे - गोरखपुर एक्सप्रेस
21 मार्च: 15030 गोरखपुर - पुणे एक्सप्रेस
22 मार्च: 55073 गोरखपुर - बढ़नी पैसेंजर
03 से 20 मार्च: 14213 वाराणसी - बहराइच एक्सप्रेस
04 से 21 मार्च: 14214 बहराइच - वाराणसी एक्सप्रेस
मार्ग बदलकर चलने वाली ट्रेनें:
10 मार्च: 12597 गोरखपुर - सीएसएमटी एक्सप्रेस (मनकापुर - अयोध्या कैंट - बाराबंकी मार्ग)
17 मार्च: 15067 गोरखपुर - बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (मनकापुर - अयोध्या कैंट - बाराबंकी मार्ग)
19 मार्च: 15029 गोरखपुर - पुणे एक्सप्रेस (मनकापुर - अयोध्या कैंट - बाराबंकी मार्ग)
09 मार्च: 22423 गोरखपुर - अमृतसर एक्सप्रेस (मनकापुर - अयोध्या कैंट - बाराबंकी - रोजा मार्ग)
रास्ते में रुककर चलने वाली ट्रेनें:
02 से 20 मार्च: 75107 नकहा जंगल - गोंडा डेमू, सुभागपुर में रुककर लौटेगी
02 से 20 मार्च: 55031 गोरखपुर - गोंडा सवारी गाड़ी, मनकापुर में रुककर लौटेगी
06 मार्च: 07075 हैदराबाद - गोरखपुर स्पेशल, गोमतीनगर में रुककर लौटेगी
17 से 20 मार्च: 15010 पीलीभीत - गोरखपुर एक्सप्रेस, गोमतीनगर में रुककर चलेगी
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय रद्द और बदले गए रूट की जानकारी जरूर लें और समय से पहले स्टेशन पहुँचें।