25% import duty on India ट्रंप के टैरिफ फैसले से वैश्विक व्यापार में हलचल
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-01 13:56:00
India News Live,Digital Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत से आयात होने वाले सामान पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। यह फैसला केवल भारत तक सीमित नहीं है — ट्रंप ने दुनिया के 69 से अधिक देशों पर आयात शुल्क बढ़ाने का आदेश दिया है। ताइवान से आने वाले उत्पादों पर 20% और दक्षिण अफ्रीका पर 30% का टैरिफ लागू किया गया है।
यह नया टैरिफ आदेश 1 अगस्त से प्रभावी हो गया है और अगले 7 दिनों में इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। ट्रंप के इस कदम को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करेगी और इस फैसले का जवाब कूटनीतिक तरीके से दिया जाएगा।
इस कदम के चलते भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। साथ ही, दुनिया के अन्य प्रभावित देश भी अमेरिकी फैसले के विरोध में आवाज़ उठा सकते हैं।