BREAKING:
September 05 2026 03:35 pm

Modi government's big announcement : त्योहारों पर चलेंगी 12 हजार ट्रेनें, चार नई रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी

Post

India News Live,Digital Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक का सबसे बड़ा निर्णय रेल यात्रियों से जुड़ा रहा। सरकार ने त्योहारों के सीजन—खासकर दिवाली और छठ—को देखते हुए देशभर में 12 हजार विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि त्योहारों के समय ट्रेनों में भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए 1200 स्पेशल दिवाली-छठ ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को टिकट और यात्रा में परेशानी न हो।

चार नई रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी

कैबिनेट बैठक में एक और बड़ा फैसला लिया गया — चार नई रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स को अगले 3 से 5 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि सात प्रमुख रेलवे कॉरिडोर अभी देश के कुल रेल यातायात का करीब 41% हिस्सा वहन करते हैं। इन कॉरिडोर को और मजबूत करने के लिए सरकार ने अब इन्हें कम से कम चार लेन और जहां संभव हो, छह लेन तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ा

कैबिनेट ब्रीफिंग में अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि भारत अब अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढुलाई वाला देश बन गया है। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में भारत ने रेलवे क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है और यह उपलब्धि इस बात का सबूत है कि देश की रेलवे व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।

रेलवे से घट रही है लागत, बढ़ रही है सुविधा

मंत्री ने कहा कि नई रेलवे परियोजनाओं से देश की रसद लागत (Logistics Cost) लगातार घट रही है। रेलवे एक पर्यावरण के अनुकूल और किफायती परिवहन साधन है, जो आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है। आने वाले समय में इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि उद्योग और व्यापार को भी बड़ा लाभ मिलेगा।