दिल्ली टेस्ट में यशस्वी का शतक, विराट और द्रविड़ को पीछे छोड़कर इतिहास रचा
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-10 16:13:00
India News Live,Digital Desk : यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने पहले दिन के दूसरे सत्र में अपना शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने अपने 3,000 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे किए और सबसे कम पारियों में यह मुकाम हासिल करने के मामले में विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
यशस्वी जायसवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी 71वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। जायसवाल ने एक वनडे में 15 और 23 टी20 मैचों की 22 पारियों में 723 रन बनाए हैं। यह जायसवाल की 48वीं टेस्ट पारी है, जिसमें उन्होंने अपना 7वां टेस्ट शतक लगाया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी उनके नाम एक शतक है।
सबसे कम पारियों में 3000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय
69 - सुनील गावस्कर
71 - यशस्वी जयसवाल
74 - सौरव गांगुली
77 - शुबमन गिल
79 - पॉली उमरीगर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट
पिच लाल मिट्टी की है और ज़्यादा बाउंसर नहीं होंगे, इसलिए आज बल्लेबाज़ों का दिन होने की संभावना है। आज ज़्यादा स्पिन नहीं होगी, लेकिन दूसरे या तीसरे दिन स्पिन देखने को मिल सकती है।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव
जॉन कैम्पबेल, तेजनारिन चंद्रपॉल, एलिक अथानासे, शाई होप, केवोन इमलाच (विकेटकीपर), रोस्टन चेस (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पियरे, जोमेल वारिक, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स।
भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।