BREAKING:
September 08 2026 06:34 pm

Xi Jinping's big message : किसी धमकी से नहीं डरता चीन

Post

India News Live,Digital Desk : बीजिंग में गुरुवार को द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार की 80वीं वर्षगांठ पर एक भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया गया। चीन हर साल 3 सितंबर को विजय दिवस के रूप में मनाता है। इस मौके पर राजधानी के तियानआनमेन चौक पर चीन की आधुनिक सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस परेड की सलामी ली, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन समेत कई देशों के शीर्ष नेता मौजूद रहे।

चीन किसी धमकी से नहीं डरता: शी जिनपिंग

अपने संबोधन में शी जिनपिंग ने स्पष्ट संदेश दिया कि चीन किसी भी तरह के दबाव या धमकी से नहीं झुकेगा। उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए यह भी कहा कि चीन हमेशा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा।

शी जिनपिंग ने सभी देशों से सहयोग और शांति की अपील करते हुए कहा, "हम सब एक ही ग्रह पर रहते हैं। ऐसे में हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए और शांति बनाए रखनी चाहिए।" उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया को फिर से उस दौर में नहीं लौटना चाहिए, जब ताकतवर देश छोटे और कमजोर देशों को दबाने की कोशिश करते थे।

शांति बनाम युद्ध का विकल्प

अपने भाषण में शी जिनपिंग ने कहा कि आज दुनिया फिर एक अहम मोड़ पर खड़ी है—शांति और सहयोग का रास्ता चुने या टकराव और युद्ध का। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चीन हमेशा मानवता के हित में और इतिहास के सही पक्ष में खड़ा रहेगा। चीन ने दुनिया को संदेश दिया कि वह साझा विकास और आपसी सहयोग के लिए हमेशा तैयार है।