Wiaan Mulder's historic triple century : कप्तानी डेब्यू पर रचा टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास

Post

India News Live,Digital Desk : दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर उन्होंने तिहरा शतक जड़कर दुनिया का ध्यान खींच लिया। यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा कप्तानी की पहली पारी में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

मुल्डर ने पहले दिन स्टंप्स तक नाबाद 264 रन बना लिए थे और दूसरे दिन उन्होंने यह आंकड़ा 300 रन तक पहुंचा दिया। उन्होंने इस दौरान न्यूजीलैंड के ग्राहम डाउलिंग के पुराने रिकॉर्ड (239 रन, 1969) को पीछे छोड़ा।

सबसे खास बात यह रही कि मुल्डर ने अपनी यह ऐतिहासिक पारी महज 297 गेंदों में पूरी की, जो टेस्ट इतिहास में दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक है। हालांकि वह वीरेंद्र सहवाग का 278 गेंदों में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

इसके साथ ही वह हाशिम अमला के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

तेज़ी से बने टेस्ट तिहरे शतक:

वीरेंद्र सहवाग – 278 गेंद (साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 2008)

वियान मुल्डर – 297 गेंद (जिम्बाब्वे के खिलाफ, 2025)

हैरी ब्रूक – 310 गेंद (पाकिस्तान के खिलाफ, 2022)

मैथ्यू हेडन – 362 गेंद (जिम्बाब्वे के खिलाफ)

वीरेंद्र सहवाग – 364 गेंद (पाकिस्तान के खिलाफ)

सबसे युवा कप्तान जिनके नाम है तिहरा शतक:
मुल्डर ने 27 साल और 138 दिन की उम्र में यह कीर्तिमान बनाकर ऑस्ट्रेलिया के बॉब सिम्पसन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1964 में 311 रन बनाए थे। वहीं भारत के युवा कप्तान शुभमन गिल इस सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ 269 रन बनाकर रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे लेकिन वह चूक गए।

वियान मुल्डर की यह पारी क्रिकेट प्रेमियों के लिए हमेशा यादगार रहेगी और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।